Azamgarh News:दुर्घटना को दावत दे रहा है ट्रांसफार्मर।
दुर्घटना को दावत दे रहा है ट्रांसफार्मर।
आजमगढ़ पवई। दुर्घटना को दावत दे रहा है मित्तूपुर गांव में लगा टांसफार्मर।
विधुत उप केन्द्र पवई के अन्तर्गत मित्तूपुर गांव में लगा टांसफार्मर जो सड़क किनारे लगा है सड़क से सटा है और मात्र जमीन से दो फिट ऊपर लगा है उसकी सुरक्षा के लिए कोई घेरा नहीं बना है खुलें में रखा यह टांसफार्मर आम रास्ते से सटा है जिस रास्ते से सैकड़ों ग्रामीणो का आना जाना चौबीसों घंटे बना रहता है। राहगीर जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से आते जाते हैं
बरसात के समय में ग्रामीणों को हमेशा डर बना रहता है की कही लाइट न मार्ले।लोग टांसफार्मर से बचकर अपने घर जाते हैं। टांसफार्मर खुले में रखें होने की वजह से छुट्टा पसु एवं छोटे बच्चे को उधर से गुजरने पर परिवार के लोगों में हमेशा डर बना रहता है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल जाने से पहले टांसफार्मर से बचकर उस रास्ते से जाने की हिदायतें देते रहते हैं एक दशक पहले लगा टांसफार्मर आज तक विभाग की उदासीनता के कारण ट्रांसफार्मर के चारों तरफ रेलिंग नहीं बन सकी जिससे छुट्टा पसु और उस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को भय बना रहता है



