Azamgarh News:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना रौनापार पुलिस ने किया गिरफ्तार*
आजमगढ बलरामपुर पटवध से बबलू राय
*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*
*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना रौनापार पुलिस ने किया गिरफ्तार*
वर्ष 2016 से पीड़िता से सम्पर्क में रहकर शादी का झांसा देने एवं वर्ष 2022 से 2026 तक ग्रेटर नोएडा में साथ रहने का आरोप।*
शादी से इनकार करने एवं मारपीट कर नोएडा से भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
वादिनी/पीड़िता मुकदमा द्वारा थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दी गयी कि अभियुक्त रविन्द्र कुमार से वर्ष 2016 से बातचीत होती थी जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा वर्ष 2022 से वर्ष 2026 तक अपने साथ ग्रेटर नोएडा ले गया तथा दोनों साथ रहने लगें । वादिनी द्वारा शादी के लिए कहने पर अभियुक्त द्वारा शादी करने से इनकार करते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट की गयी तथा दिनांक 15.04.2026 को उसे ग्रेटर नोएडा से भगा दिया गया। पीड़िता द्वारा अभियुक्त के घर जाकर घटना की जानकारी देने पर अभियुक्त की मां मीना देवी एवं बहन पुनीता द्वारा भी अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गयी ।
जिसके सम्बन्ध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0- 223/2026 धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम रविन्द्र कुमार, मीना देवी एवं पुनीता पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 08.08.2026 को उ0नि0 अम्बुज कुमार राही मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त रविन्द्र कुमार पुत्र रमेश चन्द निवासी ग्राम बर्नापुर जगदीशपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष को भीमबर पुलिया से समय करीब 11:40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 223/26 धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* रविन्द्र कुमार पुत्र रमेश चन्द निवासी ग्राम बर्नापुर जगदीशपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 अम्बुज कुमार राही, का0 रविशंकर चौरसिया, रि0का0 सगीर अहमद खाँ, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।



