Azamgarh News:मुख्य आरक्षी परिवहन के 176 पदों की चयन प्रक्रिया में आरक्षी चालक रासबिहारी ने हासिल की सफलता*

*जनपद–आजमगढ़*

मुख्य आरक्षी परिवहन के 176 पदों की चयन प्रक्रिया में आरक्षी चालक रासबिहारी ने हासिल की सफलता*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के चालक का मुख्य आरक्षी परिवहन के पद पर हुआ चयन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने मिष्ठान खिलाकर दी बधाई*

दिनांक 05.10.2025 को मुख्य आरक्षी परिवहन के 176 पदों पर चयन हेतु आयोजित परीक्षा में प्रदेश के लगभग 4000 आरक्षी चालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सम्पन्न होने के उपरान्त अंतिम चयन परिणाम घोषित किया गया।

 

घोषित अंतिम परिणाम में *पुलिस लाइन जनपद आजमगढ़ में नियुक्त आरक्षी चालक रासबिहारी प्रसाद* का मुख्य आरक्षी परिवहन के पद पर चयन हुआ है। विशेष बात यह है कि पुलिस लाइन आजमगढ़ से मुख्य आरक्षी परिवहन के पद पर चयनित होने वाले *आरक्षी चालक रासबिहारी प्रसाद एकमात्र चयनित अभ्यर्थी* हैं।

 

 

आरक्षी चालक रासबिहारी प्रसाद वर्तमान में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के चालक* के रूप में अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनके चयन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा उन्हें मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

आरक्षी चालक रासबिहारी प्रसाद की इस उपलब्धि से जनपद आजमगढ़ पुलिस में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता पुलिस कर्मियों के लिए मेहनत, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button