तिरंगे के रंगों में रंगा सिसरेड़ी स्कूल, बच्चों ने रंगोली और चित्रकला से दिखाई देशभक्ति
Sisredi school painted in the colors of the tricolor, children showed patriotism through rangoli and painting.

गंभीरपुर /आजमगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में मंगलवार को बच्चों की रचनात्मकता और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में बच्चों ने तिरंगे के तीन रंगों से आकर्षक रंगोली सजाई और चित्रकला के जरिए राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को कागज पर उकेरा। बच्चों की बनाई रंगोली और चित्रों ने विद्यालय में मौजूद शिक्षकों और विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम का नेतृत्व अनुदेशक मनीष कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के महत्व की जानकारी दी। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से तिरंगे को अलग-अलग रूपों में प्रस्तुत किया।प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का उद्देश्य उनमें देशप्रेम, अनुशासन, रचनात्मकता और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना है। उन्होंने बच्चों की बनाई रंगोली और चित्रों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम में सहायक अध्यापक अश्वनी तिवारी, अनुदेशक रामानंद प्रजापति सहित विद्यालय के समस्त बच्चे मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को समाज में और मजबूत करने का संकल्प लिया।



