आजमगढ़;मेहंदी से राष्ट्रभक्ति का संदेश, बालिकाओं ने हाथों पर उकेरा राष्ट्रगान
Azamgarh: Message of patriotism through mehndi, girls engraved the national anthem on their hands.

गंभीरपुर /आजमगढ़। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बालिकाओं ने मेहंदी के जरिए राष्ट्रभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की। छात्राओं ने अपने हाथों पर मेहंदी से राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के शब्द उकेरकर देशप्रेम का संदेश दिया।शिक्षा क्षेत्र ठेकमा स्थित विद्यालय में आयोजित इस रचनात्मक गतिविधि में बालिकाओं ने बेहद आकर्षक ढंग से अपने हाथों पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत की पंक्तियां लिखीं। अनूठे अंदाज में किए गए इस प्रयास ने विद्यालय में मौजूद बच्चों और शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया। गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम का नेतृत्व मनीष कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने से उनमें देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना और मजबूत होती है।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दिनेश यादव, सहायक अध्यापक अश्वनी तिवारी, अनुदेशक रामानंद प्रजापति सहित विद्यालय के समस्त बच्चे मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने बालिकाओं की इस अनूठी पहल की सराहना की।



