Azamgarh News:नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना–रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*

 

*🔹 नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*🔹 थाना रानी की सराय पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चेकपोस्ट से अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 10.08.2026 को वादी मुकदमा थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी विशाल यादव पुत्र अज्ञात, निवासी विशुनपुर कोलापट्टी, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री का पता न चलने पर थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0 214/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना के क्रम में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था।

 

*गिरफ्तारी का विवरण-*

दिनांक 12.08.2026 को उ0नि0 श्वेता दूबे मय हमराह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश/चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल उर्फ उमाशंकर पुत्र स्व0 सुबई यादव, निवासी विशुनपुर कोलापट्टी, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ चेकपोस्ट पर मौजूद है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम चेकपोस्ट, थाना रानी की सराय से दिनांक 12.08.2026 को समय करीब 10:55 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

विशाल उर्फ उमाशंकर पुत्र स्व0 सुबई यादव, निवासी विशुनपुर कोलापट्टी, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़, उम्र 18 वर्ष।

 

*पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास-*

मु0अ0सं0 214/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

उ0नि0 श्वेता दूबे, हे0का0 दिनेश यादव, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button