न्यायालय उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज के आदेश पर भीरा गांव में चला बुलडोजर, भूमिधरी की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
On the orders of the court sub-district magistrate Martinganj, a bulldozer was used in Bhira village, encroachment was removed from the land of the landholder.

गंभीरपुर /आजमगढ़। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम मार्टिनगंज के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और जेसीबी से निजी भूमि गाटा संख्या 455 पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कराकर जमीन खाली कराई। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।जानकारी के अनुसार भीरा गांव निवासी रविंद्र सिंह और प्रमोद सिंह की भूमि पर गांव के ही शंकर सरोज, अशोक सरोज, दीपचंद और कमलेश पर भूमिधरी की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था ।
उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की जांच कराई गई, जिसमे पीड़ित की भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की पुष्टि हुई।जांच रिपोर्ट के बाद एसडीएम मार्टिनगंज ने अतिक्रमण हटाने के लिए नायब तहसीलदार अरुण कुमार प्रकाश के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित की। टीम में राजस्व निरीक्षक बसंतू राम, क्षेत्रीय लेखपाल रामजीत यादव, चंद्रशेखर गिरि, विनोद यादव, सौरभ उपाध्याय और चंदन सिंह को शामिल किया गया।बुधवार की सुबह नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम बरदह थाना पुलिस के साथ भीरा गांव पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर भूमि पर किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस बल की मौजूदगी के कारण किसी प्रकार का विरोध या अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।अतिक्रमण हटाए जाने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने निजी भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही।



