Azamgarh News:विश्व अंगदान दिवस पर कलेक्ट्रेट परिवार ने उत्साह से किया अंगदान-रक्तदान 

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

विश्व अंगदान दिवस पर कलेक्ट्रेट परिवार ने उत्साह से किया अंगदान-रक्तदान

 

रक्तदान महादान है, इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है- शिवकुमार विश्वकर्मा

 

आजमगढ़, 13 अगस्त 2026/

 

विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जनपदवासियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसी क्रम में ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा एवं पर्सनल असिस्टेंट संजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंडलीय चिकित्सालय मेंस्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिवार के लगभग 30 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

 

रक्तदान शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए रक्तदान को सामाजिक सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस अवसर पर रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने स्वस्थ समाज के निर्माण तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

रक्तदाताओं ने कहा कि “रक्तदान महादान है। रक्तदान के माध्यम से हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि मानवता और सेवा भावना का सर्वोच्च उदाहरण है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए।”

 

जनपदवासियों से अपील की गई कि रक्तदान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए अधिक से अधिक लोग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी दूसरे व्यक्ति और उसके परिवार के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।

 

ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा ने जनमानस को जागरुक करते हुए कहा कि “चले जाएंगे दुनिया से पर जिंदा हमारी याद रहेगी, अंगदान रक्तदान से किसी के घर में खुशहाली आपकी वजह से आएगी।” अंगदान महादान है जीवन का वरदान है। आईए रक्तदान कर किसी के जीवन में खुशहाली लाने का संकल्प ले।

 

 

रक्तदान अभियान में जिलाधिकारी के ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा, पर्सनल असिस्टेंट संजय कुमार कुशवाहा, स्टेनो एडी हेल्थ संतोष यादव, ड्राइवर पंकज मिश्रा, ड्राइवर सुनील पांडेय, गनर सूरज कुमार, गार्ड संजय यादव, गनर दिलीप सिंह, बिट्टू कुमार, गनर अजय सिंह, फोटोग्राफर-संजय यादव, संतोष गौड़ जयश्री यादव,राजेश्वर यादव, नवनीत यादव, धनंजय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी ने रक्तदान किया।

 

कलेक्ट्रेट परिवार के इस सामूहिक प्रयास ने विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर “सेवा, समर्पण और मानवता” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजनों में भविष्य में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता को और अधिक मजबूत किया जा सके।

 

‍ विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर जनपद वासियों,विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, प्रतिष्ठानों के सदस्यों ने भी अंगदान देने हेतु संकल्प लेते हुए संबंधित आवेदन पत्र को भरा तथा जनमानस को जागरूक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button