Azamgarh news;शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, करीब एक घंटे तक लगाया जाम

Azamgarh news: Women protested against the liquor shop, blocking the road for about an hour.

 बिंद्रा बाजार/आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर-संजरपुर मार्ग पर ग्राम सभा रीवा में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे देसी शराब और ठंडी बीयर की कंपोजिट दुकान के विरोध में लगभग 50 महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शराब की दुकान के सामने सड़क जाम कर विरोध जताया।प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि शराब की दुकान के पास ही मंदिर और विद्यालय स्थित हैं। शराब पीकर आने वाले लोगों के उत्पात के कारण महिलाओं और छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने शराब की दुकान को मंदिर और विद्यालय से दूर स्थानांतरित करने की मांग की।बताया गया कि देसी शराब व ठंडी बीयर की कंपोजिट दुकान लुहसा मुबारकपुर नाम से आवंटित है, लेकिन इसका संचालन ग्राम सभा रीवा में उस स्थान पर हो रहा है, जहां चक चकदेणवानी, रीवा और लुहसा मुबारकपुर गांवों की सीमा मिलती है।सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना अध्यक्ष अमित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हो सका और आवागमन सुचारु हुआ। पूरे पकरण मुख्य भूमिकावाले ने वाले ग्राम प्रधान रीवा जितेंद्र सिंह ने भी मंदिर और विद्यालय के पास से शराब की दुकान हटाकर दूर स्थान पर खोलने की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए हैं।विरोध प्रदर्शन में संजय यादव, अर्जुन सरोज, मीना, मंती, बबीता, अनीता, रीना, पिंकी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।गंभीरपुर थाना अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने बताया कि शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर कुछ महिलाएं एकत्रित हुई थीं। सभी को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button