Azamgarh News:हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
जनपद–आजमगढ़
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली*
अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा बाइक रैली को किया रवाना*
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाइक रैली में प्रतिभाग कर आमजन को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में आज दिनांक 14.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *#हर_घर_तिरंगा* अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ पुलिस द्वारा तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
तिरंगा बाइक रैली को *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह* द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रिजर्व पुलिस लाइन्स/सदर सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा तिरंगा बाइक रैली में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।
रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर आमजन को *राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं देशप्रेम* की भावना के प्रति जागरूक किया तथा प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया। रैली के माध्यम से नागरिकों में स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करने का संदेश दिया गया।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा *#हर_घर_तिरंगा* अभियान के माध्यम से आमजन से स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गौरव के साथ मनाने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की गई।



