Azamgarh news; आजमगढ़ में डीएम रविन्द्र कुमार ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा कलेक्ट्रेट परिसर
Azamgarh News; Flag hoisting in Collectorate premises on 80th Independence Day
आजमगढ़ 15 अगस्त ; 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर, आजमगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के उत्साह से ओत-प्रोत रहा। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ‘वन्दे मातरम्’ तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का वातावरण देखने को मिला।जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।



