Azamgarh News:लालगंज टीकरगाढ़ ग्रामीण न्यायालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस, न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण और किया पौधारोपण*
*लालगंज टीकरगाढ़ ग्रामीण न्यायालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस, न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण और किया पौधारोपण*
ठेकमा,आजमगढ़ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लालगंज के ग्रामीण न्यायालय परिसर में धूमधाम से तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व न्यायाधीश सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने किया।
ध्वजारोहण के बाद न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने बारी-बारी से देशभक्ति पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर अधिवक्ता अजीत कुमार त्रिपाठी, अजय सिंह, प्रतिश राय, अंशु राय, चन्दर कुमार यादव, राम विजय सिंह, इरशाद, देव जी आनन्द, रामचन्द्र यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
न्यायालय के कर्मचारियों में टाइप बाबू तेजबल सिंह, पेसकार ज्वाला प्रसाद, बाबू नीरज सरोज, अर्दली अशोक गौड़, चपरासी रविश यादव आदि मौजूद रहे।
न्यायाधीश सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष पूरे होने पर हम सभी को संविधान और कानून के प्रति समर्पित होकर देश की सेवा करनी चाहिए। न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।
कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।



