Azamgarh News:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बरदह थाना व ठेकमा चौकी पर हर्षोल्लास से हुआ ध्वजारोहण*

*80वें स्वतंत्रता दिवस पर बरदह थाना व ठेकमा चौकी पर हर्षोल्लास से हुआ ध्वजारोहण*

ठेकमा,आजमगढ़ 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को बरदह थाना परिसर एवं ठेकमा पुलिस चौकी पर धूमधाम से तिरंगा फहराया गया।

बरदह थाना परिसर में थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। वहीं ठेकमा पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक पुनीत श्रीवास्तव, आरक्षी पंकज यादव समेत थाने व चौकी के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान गाया और शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई ग्रामीण व सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे। थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष पूरे होने पर हम सभी को कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा के लिए संकल्पित होना चाहिए।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button