गाजियाबाद;हिन्दू रक्षा दल युवा मोर्चा मै हिमांशु हिन्दू को जिला सचिव की जिम्मेदारी 

Ghaziabad: Himanshu Hindu given the responsibility of District Secretary in Hindu Raksha Dal Yuva Morcha.

वसुंधरा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिन्दू रक्षा दल युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हिमांशु हिन्दू जी को जिला सचिव, युवा मोर्चा के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर हिमांशु हिन्दू जी एवं उनकी टीम द्वारा जिला अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती मनीषा पवार जी एवं उनकी टीम का भगवान श्रीराम जी का चित्र भेंट कर सम्मान एवं स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने के साथ समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में हिन्दू रक्षा दल युवा मोर्चा के पदाधिकारी, महिला विंग की कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजुद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button