Azamgarh News:किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय:
*थाना–दीदारगंज, जनपद आजमगढ़*
*किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
*अभियुक्त के विरुद्ध थाना दीदारगंज पर पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत।
दिनांक 19.05.2026 को वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री को अभिमन्यु यादव उर्फ मन्नु पुत्र लालचन्द यादव, निवासी फतेहपुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 91/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 64(1) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी थी। अभियुक्त उक्त अभियोग में वांछित चल रहा था।
*गिरफ्तारी का विवरण—*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह के निर्देशन तथा थाना प्रभारी दीदारगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.08.2026 को वांछित अभियुक्त अभिमन्यु यादव उर्फ मन्नु पुत्र लालचन्द यादव, निवासी फतेहपुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ को गद्दोपुर चौराहा से समय करीब 07:20 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0 91/2026, धारा 87, 137(2), 64(1) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त—*
अभिमन्यु यादव उर्फ मन्नु पुत्र लालचन्द यादव, निवासी फतेहपुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—*
व0उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, का0 सोनू यादव, का0 अंकित कुशवाहा, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।



