Azamgarh news :पशुओं को छोड़ने के विवाद में लाठी-डण्डे से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
पशुओं को छोड़ने के विवाद में लाठी-डण्डे से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बरदह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घाटमपुर में आवारा पशुओं को गांव के बाहर छोड़ने को लेकर हुए विवाद में इन्दल सरोज पुत्र रामवृक्ष सरोज निवासी ग्राम गिड़उर, थाना बरदह द्वारा वादी अजय सरोज पुत्र स्वामीनाथ सरोज निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना बरदह के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डे से हमला कर दिया गया। हमले में वादी के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया। उपचार के उपरान्त वादी द्वारा थाना बरदह पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0- 298/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस बनाम आरोपीगण पंजीकृत किया गया ।
आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 रितेश खरवार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त इन्दल सरोज पुत्र रामवृक्ष सरोज, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम गिड़उर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को त्रिवेणी मोड़ से समय करीब 05:30 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।



