Jabalpur news:कला के जरिए बदल रही है जबलपुर जेल में बंद कैदियों की इनकी जिंदगी

Jabalpur News: Through art, the lives of prisoners in Jabalpur jail are changing.

Jabalpur news:

मूर्तियां, कला के जरिए बदल रही है जबलपुर जेल में बंद कैदियों की इनकी जिंदगी,गणेश उत्सव के पावन अवसर पर इस वर्ष भी जबलपुर जेल में बंद बंदियों ने अपनी कला और हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगभग 150 इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियों का निर्माण किया है। उप जेलर मदन कमलेश ने बताया इन मूर्तियों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इन्हें पूरी तरह से प्रदूषण रहित बनाया गया है, जिसमें मिट्टी, गोबर, तुलसी और वाटर पेंट का उपयोग किया गया है। जेल में प्रशिक्षित 12 बंदियों की एक टीम ने पूरी शिद्दत और मेहनत के साथ इन मूर्तियों को तैयार किया है, जिन्हें खरीदने के लिए जेल के बाहर एक स्टॉल भी लगाया गया है।

कभी अपराध की राह पर चलने वाले इन बंदियों ने अब कला, कलम और ब्रश को अपना हथियार बना लिया है और अपने हुनर से समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। जेल प्रशासन द्वारा इन मूर्तियों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जेल के बाहर लगे स्टॉल के माध्यम से आम नागरिकों को बेचा जा रहा है, और इनसे प्राप्त होने वाली राशि को बंदियों के कल्याण कोष में लगाया जाएगा। इस पहल से न केवल बंदियों का जीवन सुधर रहा है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल गणेश मूर्तियां आम जनता के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button