Jabalpur news:नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भवती होने का मामला, खमरिया थाना पुलिस जांच में जुटी

Jabalpur News: Case of rape and pregnancy of a minor, Khamaria police station engaged in investigation

Jabalpur news

जबलपुर: जबलपुर जिले के खमरिया थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इस घिनौनी करतूत के बाद पीड़िता 6 महीने की गर्भवती हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।बताया जा रहा है की युवक रिठौरी का रहने वाला है।जो पूर्व में नाबालिग के साथ ही स्कूल में साथ मे पड़ता था।जिसके बाद युवक ने स्कूल छोड़ दिया और केटरिंग का काम करने लगा।इस दौरान युवक ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फसाया और शादी का झांसा देकर नाबालिग से अपने ही घर मे कई बार सबंध बनाए जिसके चलते नाबालिग गर्भवती हो गई।

 

वही घटना की जानकारी तब लगी जब किशोरी की मां, जो भोपाल में अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत हैं और अपनी बेटी यहां खमरिया में नानी के पास रह रही थी, को इस बात की भनक लगी। जिसके बाद किशोरी के मा अपने अधिवक्ता पुष्पेंद्र पांडे के साथ कंट्रोल रूम पहुंचकर थाना प्रभारी से गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई है। खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि महिला संबंधी शिकायत मिलने पर कंट्रोल रूम में महिला अधिकारी से मामले की पूरी पूछताछ और बयान दर्ज कराए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button