Azamgarh News:सितम्बर माह का खाद्यान्न वितरण 10 से 25 सितम्बर तक

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*सितम्बर माह का खाद्यान्न वितरण 10 से 25 सितम्बर तक*

*अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा खाद्यान्न निःशुल्क तथा 03 किग्रा चीनी 54 रुपये में मिलेगी—जिला पूर्ति अधिकारी*

आजमगढ़, 11 सितम्बर 2026//

जिला पूर्ति अधिकारी रामेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, उ0प्र0 द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह सितम्बर 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2026 के सापेक्ष चीनी का वितरण जनपद में 10 सितम्बर से 25 सितम्बर 2026 तक ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि माह सितम्बर में अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं एवं 21 किग्रा चावल, कुल 35 किग्रा खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी राशन कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 01 किग्रा गेहूं एवं 04 किग्रा चावल, कुल 05 किग्रा खाद्यान्न प्रति यूनिट निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2026 के सापेक्ष 03 किग्रा चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से कुल 54 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। चीनी के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी, इसलिए अन्त्योदय कार्डधारक अपनी मूल उचित दर दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वितरण की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2026 निर्धारित है। इस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर पाने वाले लाभार्थियों को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया कि शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत जारी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न एवं चीनी का वितरण किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button