जबलपुर:सवर्ण समाज का घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन

Jabalpur news,आरक्षण खत्म करने समेत तीन मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Jabalpur news,

जबलपुर में आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी के प्रस्तावित कानून के विरोध में शुक्रवार को सवर्ण समाज ने घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन कर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण को आर्थिक आधार पर करने, यूजीसी के कथित “काले कानून” को वापस लेने तथा शैक्षणिक संस्थानों में एससी-एसटी से संबंधित प्रस्तावित आयोग का गठन नहीं करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में करनी सेना, राजपूत सेना, ब्राह्मण समाज, अग्रवाल महासभा, जैन महासभा सहित विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरक्षण का उद्देश्य सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को समान अवसर दिलाना था, लेकिन वर्तमान में इसका दुरुपयोग हो रहा है, इसलिए इसे आर्थिक आधार से जोड़ा जाना चाहिए और शिक्षा के क्षेत्र से आरक्षण समाप्त किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने समानता के अधिकार का हवाला देते हुए एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर भी रोक लगाने की मांग की। कपिल आनंद दुबे ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए बंद और उग्र आंदोलन जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button