Jabalpur news:मदन महल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान वृद्ध की दर्दनाक मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Jabalpur News: An elderly man died a painful death while trying to board a moving train at Madan Mahal railway station, and died during treatment.

जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन पर अमरकंटक एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 52-55 वर्षीय वृद्ध रामकरण शर्मा, जो जबलपुर में अपना इलाज कराने के बाद अपने परिवारजनों के साथ मदन महल से शहडोल की ओर यात्रा कर रहे थे, चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। थाना प्रभारी जीआरपी संजीवनी राजपूत ने बताया इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे हादसे का शिकार हो गए।घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के संबंध में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कानूनी जांच व कार्रवाई की जा रही है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button