Azamgarh news :शादी का झांसा देने व किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो वांछित गिरफ्तार

शादी का झांसा देने व किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो वांछित गिरफ्तार

फूलपुर व सरायमीर पुलिस की कार्रवाई, दोनों अभियुक्तों को भेजा गया जेल

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

फूलपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह और सरायमीर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के कार्यभार संभालने के बाद से पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई करती नजर आ रही है। इसी क्रम में फूलपुर व सरायमीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने तथा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के अलग-अलग मामलों में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

फूलपुर थाना क्षेत्र में 11 सितंबर 2026 को एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अजय पुत्र वैजनाथ, निवासी मीरपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने की जानकारी देने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 277/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस व 3/4(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में वांछित अभियुक्त अजय को फूलपुर पुलिस ने 12 सितंबर को सुबह करीब 9:05 बजे दुर्वाषा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गुजरात से किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

वहीं, थाना सरायमीर में 4 जून 2026 को एक किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 154/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान किशोरी की बरामदगी करते हुए मामले में चूड़ासमा भरतभाई पुत्र मंगाभाई, निवासी नवागाँव मामाबाड़ी, थाना कुवड़वा, जनपद राजकोट, गुजरात का नाम प्रकाश में आया।पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को किशोरी और अभियुक्त को थाना सरायमीर लाया गया। विवेचक ने किशोरी का नियमानुसार बयान दर्ज किया, जिसके बाद अभियुक्त चूड़ासमा भरतभाई को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अजय पुत्र वैजनाथ, निवासी मीरपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।

2. चूड़ासमा भरतभाई पुत्र मंगाभाई, निवासी नवागाँव मामाबाड़ी, थाना कुवड़वा, जनपद राजकोट, गुजरात।

पुलिस टीम

फूलपुर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अवधेश यादव एवं कांस्टेबल हरिकिशन मौर्या शामिल रहे। वहीं सरायमीर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयशंकर राठौर एवं महिला कांस्टेबल शहनाज खातून ने कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button