Azamgarh news :69.812 किग्रा गांजा बरामदगी के मामले में 02 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई एक गिरफ्तार 

69.812 किग्रा गांजा बरामदगी के मामले में 02 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई एक गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा सेहदा अण्डरपास के पास चेकिंग के दौरान कन्टेनर संख्या UK 06 CC 1141 से 07 बण्डल/पैकेट में रखा 69.812 किग्रा गांजा बरामद किया गया था। इस सम्बन्ध में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 272/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम अरशद अली आदि 02 नफर पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में अभियुक्त अरशद अली के विरुद्ध आरोप पत्र संख्या 282/2025 दिनांक 10.10.2025 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।

उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में दिनांक 09.09.2026 को थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 222/2026 धारा 2(ख)(ii)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गैंगस्टर एक्ट के उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त अरशद अली पुत्र नन्हे अली, निवासी ग्राम रईया नगला, थाना मीरगंज, जनपद बरेली, उम्र करीब 26 वर्ष को दिनांक 12.09.2026 को समय करीब 12:05 बजे कचहरी चौराहा, आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अपने मुकदमे के सिलसिले में माननीय न्यायालय आजमगढ़ आया हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button