Azamgarh news :25-25 हजार रुपये के 02 इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, पूर्व में अभियुक्त जामवन्त व हीरालाल हो चुके है गिरफ्तार

25-25 हजार रुपये के 02 इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, पूर्व में अभियुक्त जामवन्त व हीरालाल हो चुके है गिरफ्तार

जामवन्त यादव उर्फ जमुना गैंग के सदस्य सुमित यादव व प्रदुम्मन यादव गिरफ्तार, वाराणसी एवं भदोही तक फैला आपराधिक नेटवर्क

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के क्रम में थाना तरवां पुलिस द्वारा गैंगचार्ट तैयार कर कार्रवाई की जा रही है।

पूर्व में थाना तरवां क्षेत्र में मिट्टी उठाने के विवाद को लेकर दिनांक 01.01.2021 को जामवन्त यादव उर्फ जमुना यादव एवं हीरालाल यादव द्वारा वादी के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायर करने के संबंध में मु0अ0सं0 03/2021 धारा 307/504/506 भादवि पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान जामवन्त यादव उर्फ जमुना यादव की पीसीआर के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ था।

इसी क्रम में दिनांक 28.04.2025 को थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी में मु0अ0सं0 86/2025 धारा 309(4) बीएनएस अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान जामवन्त यादव उर्फ जमुना यादव, सुमित यादव एवं प्रदुम्मन यादव के नाम प्रकाश में आये तथा धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया।

प्रकाश में आये अभियुक्तों के आपराधिक कृत्यों एवं पूर्व आपराधिक इतिहास के आधार पर उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अन्तर्गत कार्रवाई हेतु गैंगचार्ट तैयार कर सक्षम स्तर से अनुमोदन की कार्रवाई की जा रही है। गैंग के 04 अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। गैंग के सदस्य जामवन्त यादव उर्फ जमुना यादव एवं हीरालाल यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

वांछित अभियुक्त सुमित यादव एवं प्रदुम्मन यादव की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा दिनांक 06.09.2026 को दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

आज दिनांक 12.09.2026 को थानाध्यक्ष तरवां राजीव सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 86/2025 थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी से सम्बन्धित वांछित एवं 25-25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त—

1. सुमित यादव पुत्र राकेश यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी झरिहंगपुर, थाना कोईरौना, जनपद भदोही।

2. प्रदुम्मन यादव पुत्र रमाशंकर यादव, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी मन्नीपुर, थाना कोईरौना, जनपद भदोही।

को थाना तरवां एवं मेहनाजपुर सीमा पर पुलिया के पास, ग्राम नूरपुर/भंवरपुर थाना तरवां क्षेत्र से समय करीब 09:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

गैंग के प्रमुख सदस्य जामवन्त यादव उर्फ जमुना का आपराधिक इतिहास–

जामवन्त यादव उर्फ जमुना यादव के विरुद्ध लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, अवैध असलहा, एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 32 अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें थाना तरवां, जहानागंज, गम्भीरपुर, मेहनगर, सिधारी, रानी की सराय, मेहनाजपुर, कोतवाली आजमगढ़, सैदपुर गाजीपुर एवं मिर्जामुराद वाराणसी के अभियोग शामिल हैं।

हीरालाल यादव का आपराधिक इतिहास–

हीरालाल यादव के विरुद्ध थाना तरवां में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी एवं एससी/एसटी एक्ट सहित कुल 04 अभियोग पंजीकृत हैं। उसे पूर्व में गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित कार्रवाई में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button