Azamgarh news :दो अलग अलग चोरी की घटनाओं में 03 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो अलग अलग चोरी की घटनाओं में 03 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की बाइक, चांदी की माला, चांदी का सिक्का, नाक की कील, 04 साड़ियां, ₹6,100 नगद व अवैध तमंचा-कारतूस बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नीबी बुजुर्ग निवासी वादिनी श्रीमती मुराली देवी पत्नी रामकेवल यादव के घर में दिनांक 07.09.2026 को ताला तोड़कर जेवरात एवं नगदी चोरी किए जाने के संबंध में वादिनी की तहरीर के आधार पर दिनांक 12.09.2026 को मु0अ0सं0 332/26 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे। दिनांक 13.09.2026 को उ0नि0 सतीश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा सूचना पर अंश ग्रुप प्लाट के पास घेराबंदी कर राजीव प्रजापति पुत्र सुरेन्द्र प्रजापति, उम्र करीब 34 वर्ष एवं शिवम गोड़ पुत्र सुबाष गोड़, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासीगण मोहब्बतपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 चांदी की माला, 01 चांदी का सिक्का एवं ₹5,000 नगद बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा ग्राम नीबी बुजुर्ग में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। चोरी किए गये जेवरात एवं रुपये बेचकर प्राप्त धनराशि को पार्टी में खर्च करने तथा टोटो की किश्त भरने की बात बतायी गयी। विवेचना के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

दूसरी चोरी की घटना का अनावरण

दिनांक 10.09.2026 की रात्रि थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पुरुषोत्तमपुर निवासी वादी श्री छोटेलाल गोड़ पुत्र स्व0 महादेव गोड़ के घर में अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर बक्सा चोरी कर लिया गया था, जिसमें साड़ी, चांदी की पायल, नाक की नथुनी/कील आदि सामान था। वादी की तहरीर के आधार पर दिनांक 11.09.2026 को मु0अ0सं0 330/26 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त अभिषेक यादव का नाम प्रकाश में आया।

दिनांक 13.09.2026 को उ0नि0 सौरभ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा बिजरवा सर्विस लेन पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अभिषेक यादव पुत्र महेन्द्र यादव, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी खोजापुर माधोपट्टी, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की बजाज CT100 मोटरसाइकिल, 01 नाक की कील (पीली धातु), 04 साड़ियां, ₹1,100 नगद तथा 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामद मोटरसाइकिल थाना निजामाबाद के मु0अ0सं0 226/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित पायी गयी।

पूछताछ में अभियुक्त अभिषेक यादव द्वारा अपने साथी अंकित पुत्र सुरेन्द्र, निवासी लेढुआ, थाना तहबरपुर के साथ मिलकर दिन में रेकी एवं रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया। अभियुक्त द्वारा दिनांक 05/06.09.2026 की रात्रि मेल्हूगंज बाजार से बाइक चोरी तथा दिनांक 10.09.2026 की रात्रि पुरुषोत्तमपुर में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। प्रकाश में आये अभियुक्त अंकित की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक यादव के विरुद्ध थाना कंधरापुर, कोतवाली आजमगढ़ एवं थाना निजामाबाद में चोरी, शस्त्र अधिनियम, मारपीट एवं गिरोहबंद अधिनियम सहित कुल 11 अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैंl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button