Azamgarh news :मकान व किराना दुकान में जबरन घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व चोरी करने वाली 06 अभियुक्ताएं 75 अदद सामान के साथ गिरफ्तार 

मकान व किराना दुकान में जबरन घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व चोरी करने वाली 06 अभियुक्ताएं 75 अदद सामान के साथ गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना सरायमीर अंतर्गत जफरचक निवासी द्वारा थाना फूलपुर पर तहरीर दी गयी कि विपक्षीगण द्वारा एकराय होकर लाठी-डण्डा, रॉड, हथौड़ा, ड्रिल मशीन आदि से लैस होकर उनकी बहन के मकान व किराना दुकान में जबरन घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ एवं चोरी की गयी तथा उन्हें कमरे में बंधक बना दिया गया।

तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 280/2026 धारा 3(5), 110, 115(2), 352, 119(1), 127(2), 331(5), 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 317(2) एवं 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 13.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता सुषमा प्रजापति एवं अंजनी मालिन को ब्लॉक फूलपुर से तथा सुनीता, शान्ति देनी, इन्द्रावती एवं माधुरी मौर्या को जगदीशपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ताओं की निशानदेही पर चोरी किये गये किराना दुकान एवं मकान के 75 अदद सामान बरामद किये गये। सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button