Azamgarh news :थाना बिलरियागंज व थाना महराजगंज की कार्रवाई में कुल 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बिलरियागंज व थाना महराजगंज की कार्रवाई में कुल 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बिलरियागंज में 2019 के अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में 06 वर्ष से वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना बिलरियागंज

थाना बिलरियागंज क्षेत्रान्तर्गत एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं घटना में सहयोग करने के संबंध में मु0अ0सं0 50/2019 धारा 363/366/506/120-B भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान किशोरी को दिनांक 04.01.2020 को बरामद कर मुख्य अभियुक्त सुनील को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विवेचना के क्रम में वांछित अभियुक्ता सरोज देवी पत्नी चन्द्रिका, निवासी ग्राम पाँती खुर्द, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष की तलाश की जा रही थी। दिनांक 13.09.2026 को उ0नि0 प्यारे राम मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता को उसके घर के बाहर से समय करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा अपना बयान अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में देने की बात बतायी गयी। अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

थाना महराजगंज

दिनांक 22.07.2026 को थाना महराजगंज क्षेत्रान्तर्गत एक महिला अपने दो बच्चों के साथ दवा लेने के लिए घर से निकली थी, जो वापस घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी जानकारी न मिलने पर परिजनों द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 181/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान महिला एवं दोनों बच्चों की बरामदगी की गयी। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 69/84 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए धारा 87 बीएनएस का लोप किया गया तथा अब्दुल्लाह अहमद पुत्र इमदाद मंसूरी, निवासी सिकन्दरपुर आयमा, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में दिनांक 12.09.2026 को उ0नि0 शैलेश कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अब्दुल्लाह अहमद को परशुरामपुर बाजार के आगे कैप्टन अर्जुन सिंह गेट के पास से समय करीब 13:10 बजे गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है l

1. सरोज देवी पत्नी चन्द्रिका, निवासी ग्राम पाँती खुर्द, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष।

2. अब्दुल्लाह अहमद पुत्र इमदाद मंसूरी, निवासी सिकन्दरपुर आयमा, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया l

थाना बिलरियागंज से थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, उ0नि0 प्यारे राम, का0 छट्ठू साहनी, का0 संतू साहू एवं म0का0 कोमल तथा थाना महराजगंज से थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में उ0नि0 शैलेश कुमार यादव, का0 उपेन्द्र यादव एवं का0 दीपक जायसवाल द्वारा अभियुक्त/अभियुक्ता की गिरफ्तारी की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button