Jabalpur news:मोहनिया में गंदगी का साम्राज्य! सड़कों पर तालाब, नालियों में कचरा-कांग्रेस का प्रशासन पर हल्लाबोल

Jabalpur News: Mohania is a reign of filth! Ponds on the roads, garbage in the drains—Congress slams the administration.

जबलपुर के कैंट विधानसभा के मोहनिया गांव में बदहाली के खिलाफ कांग्रेस ने ऐसा मोर्चा खोला कि प्रशासन और स्थानीय विधायक पर सीधे सवालों की बौछार कर दी। गांव की सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं और इन गड्ढों में जमा गंदा पानी मानो जिम्मेदारों की लापरवाही की तस्वीर दिखा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों को इसी बदबू, गंदगी और जलभराव के बीच से होकर पीने का पानी लेने जाना पड़ रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लंबे समय से समस्या सामने होने के बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदकर बैठे हैं और ग्रामीण नारकीय हालात में जीने को मजबूर हैं।

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नालियों और जलभराव वाले गड्ढों में सांकेतिक रूप से पोस्टर विसर्जित कर प्रशासन को आइना दिखाया। कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय विधायक और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द जलनिकासी, नाली निर्माण और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो सड़क से लेकर सरकारी दफ्तरों तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नेताओं ने साफ कहा—जनता की परेशानी को नजरअंदाज करना जिम्मेदारों को भारी पड़ेगा और चुनाव में जनता इसका हिसाब जरूर लेगी।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button