घोसी में आठ दिवसीय गन्नासट्टा प्रदर्शन मेला का शुभारम्भ।
Inauguration of eight-day sugarcane betting exhibition fair in Ghosi.
Mau News:घोसी।मऊ:घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लि. के प्रांगण में गन्ना विकास विभाग मऊ के तरफ़ से 14 सितंबर से 21 सितंबर तक आठ दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेला का विधिवत शुभारंभ गन्ना समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह व चीनी मिल घोसी के पूर्व उप सभापति रामाश्रय राय एवं गन्ना समिति घोसी सचिव हीरालाल राम तथा अजय कुमार यादव, मुख्य गन्ना अधिकारी चीनी मिल घोसी के गरिमामई उपस्थिति में फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इस दौरान सभी गन्ना पर्यवेक्षकगण के साथ कृषकों की भी उपस्थिति रहे।
समिति के अध्यक्ष रणजीतसिंह ने कहा कि गन्ना विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का लाभ कृषक बन्धुओं को अवश्य उठाना चाहिए । गन्ना किसान अपने गन्ना सट्टा को देख कर उसमें जो भी कमियां हो सुधार करा ले।जिससे कि पेराई सत्र के दौरान किसी किसान की ये शिकायत न रह जाए कि कृषकों को अपनी बात रखने या अपना डाटा सुधार कराने का अवसर नहीं दिया गया। विभाग द्वारा चलाया जाने वाला यह अभियान बेहद सराहनीय और स्वागत योग्य है।
इस अवसर पर चीनी मिल घोसी के उपसभापति रामाश्रयराय एवं सचिव हीरालाल द्वारा बताया गया कि यह अभियान गन्ना किसानों और गन्ना विकास विभाग के बीच बेहद सामंजस्य व विश्वास स्थापित करने का अभियान है, इसमें सभी गन्ना किसानों के सट्टे पर दर्ज खतौनी, गन्ना रकबा, गन्ना क़िस्म, बैंक खाता नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि को देखकर कर संतुष्ट हो सकते हैं। इस अभियान का सभी गन्ना किसानों को लाभ उठाना चाहिए।
अंत में सचिव हीरालाल राम द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों व जनप्रतिनिधियों तथा गन्ना किसानों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर गन्ना किसानों के रूप में विरेंद्र सिंह, शिवचंद यादव, दुर्ग विजय, हरिनारायण सिंह, मन्ना यादव, संतोष यादव, वेदप्रकाश चौहान, रामा चौहान, राजकुमार, अजीत कुमार, शिवनाथ, गोपाल यादव, चंद्रमणि, सुबेदार, केशव सिंह आदि समेत किसान की उपस्थिति रहे।



