Azamgarh news :सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी अभिषेक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी अभिषेक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना तरवां पुलिस द्वारा आज ग्राम ऐरा कला निवासी अभिषेक कुमार पुत्र विनोद राम, उम्र करीब 22 वर्ष को सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस हिरासत में लिया गया।

पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के बावजूद आरोपी के उत्तेजित होकर विवाद करने पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button