Azamgarh news :थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा विभिन्न आरोपों में वांछित कुल 05 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा विभिन्न आरोपों में वांछित कुल 05 अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज हत्या के 02 मामलों में पति व ससुर समेत 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

छेड़खानी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी।

दिनांक 02.03.2026 को वादिनी श्रीमती रंजना प्रजापति द्वारा अपनी ननद अंजली प्रजापति को दहेज में मोटरसाइकिल एवं सोने की चेन की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा ससुरालीजनों द्वारा उसकी हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 80/2026 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कराया गया था।

इसी प्रकार दिनांक 07.02.2026 को वादी श्री संतोष सिंह द्वारा अपनी पुत्री अंकिता सिंह से दहेज में ₹05 लाख की मांग करने, प्रताड़ित करने तथा उसकी हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कराया गया था।

दिनांक 19.07.2026 को वादिनी श्रीमती मंता द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त रजत द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 285/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

इसके अतिरिक्त दिनांक 09.08.2026 को वादिनी द्वारा उसके साथ छेड़खानी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने तथा उसकी माता के साथ मारपीट करने के प्रयास के सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 312/2026 धारा 74, 131, 115(2), 351(3) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान धारा 118(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी l

आज दिनांक 14.09.2026 को उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 80/2026 में वांछित अभियुक्त राजधारी उर्फ दिलीप पुत्र हरिलाल, उम्र 32 वर्ष को गजेन्धरपट्टी भेदौरा स्थित उसके घर के सामने से समय 09.35 बजे गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में उ0नि0 विश्राम गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 50/2026 में वांछित अभियुक्तगण आनन्द प्रकाश सिंह पुत्र दान बहादुर सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष एवं दान बहादुर सिंह पुत्र स्व0 रामउदय सिंह, उम्र करीब 53 वर्ष को ग्राम लोहरा स्थित उनके घर से समय 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 285/2026 में वांछित अभियुक्त रजत पुत्र सूर्यकांत उर्फ सूरज, उम्र 22 वर्ष को रानीपुर तिराहे से समय 09.25 बजे गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 13.09.2026 को उ0नि0 अखिलेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 312/2026 में वांछित अभियुक्त शैलेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 रमाशंकर सिंह, उम्र 38 वर्ष को उसके अस्थायी निवास प्रताप नगर कॉलोनी, हीरापट्टी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ से समय 20.55 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया।

इस प्रकार थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा उक्त चार अभियोगों में वांछित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button