आजमगढ़:उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आजमगढ़ भ्रमण को लेकर 5 किमी क्षेत्र नो-फ्लाइंग जोन

Azamgarh: 5 km area declared no-flying zone for Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya's visit to Azamgarh

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 16 सितंबर 2026 को प्रस्तावित आजमगढ़ भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कार्यक्रम स्थलों और उनके आसपास के क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित करने का आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 16 सितंबर, बुधवार को थाना गंभीरपुर क्षेत्र के ग्राम गंभीरपुर तथा थाना बरदह क्षेत्र के ग्राम जिवली में आगमन एवं भ्रमण करेंगे। उनके कार्यक्रम के दौरान दोनों कार्यक्रम स्थलों से पांच किलोमीटर की परिधि में सभी प्रकार के ड्रोन की उड़ान और संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।जिलाधिकारी ने यह आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के पत्रांक एसपीटी-वीवीआईपी/2026, दिनांक 14 सितंबर 2026 के क्रम में जारी किया है। आदेश में बताया गया है कि जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 पहले से ही प्रभावी है।जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नो-फ्लाइंग जोन संबंधी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उपमुख्यमंत्री के भ्रमण को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button