Jabalpur news:श्रीराम कॉलेज के अकाउंटेंट ने बच्चों की फीस गबन की, 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Jabalpur News: Accountant of Shri Ram College embezzled children's fees, case of fraud of Rs 36 lakh registered

Jabalpur news,
माड़ोताल थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों की फीस गबन करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कॉलेज के एक अकाउंटेंट चंद्रमोहन ठाकुर पर आरोप है कि उसने कई बच्चों की फीस कॉलेज खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी अकाउंट में ट्रांसफर कर ली। अब तक की जांच में 12 बच्चों की फीस गबन होने की पुष्टि हुई है, जो कुल मिलाकर लगभग 36 लाख रुपये की राशि है। इस पूरे मामले को लेकर माड़ोताल थाने में आरोपी अकाउंटेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि आरोपी चंद्रमोहन ठाकुर फरवरी-मार्च के आसपास से कॉलेज से गायब है और उसकी तलाश की जा रही है। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया वर्तमान में इस मामले में चंद्रमोहन ठाकुर ही एकमात्र मुख्य आरोपी है, हालांकि पुलिस अन्य बच्चों के बयान दर्ज कर रही है और यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए नाम बढ़ाए जाएंगे।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



