Gazipur news:सिखड़ी में खुला एलिम्को आसरा केंद्र: अब गांव में ही बनेंगे और सुधरेंगे दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण

Gazipur News: ALIMCO Aasra Center opened in Sikhri: Now assistive devices for the disabled will be made and improved in the village itself.

जखनिया/गाजीपुर । गाजीपुर जिले के सिखड़ी गांव में दिव्यांगजनों की सुविधा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के आसरा केंद्र का भव्य शुभारंभ मंगलवार को किया गया। मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के निर्माण, फिटिंग और मरम्मत की सुविधा अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि दिव्यांगजनों और निराश्रित लोगों की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग करे। उन्होंने केंद्र के प्रबंधक एवं समाजसेवी रमेश यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे दिव्यांगजनों के लिए हाथ, पैर और आंख बनकर सेवा का अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केराकत विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा सबसे पुनीत कार्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र ग्रामीण अंचलों के जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होंगे। साथ ही उन्होंने जखनिया क्षेत्र से अपने चार दशक पुराने संबंधों को याद करते हुए क्षेत्रवासियों के प्रति अपने लगाव को दोहराया।जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें सहानुभूति नहीं बल्कि सम्मान, समान अवसर और आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए।पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. रमाशंकर राजभर और सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जनपद में यह अपनी तरह का पहला एलिम्को आसरा केंद्र है, जहां दिव्यांगजनों के सहायक उपकरणों के निर्माण और मरम्मत की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि अब तक उपकरणों की मरम्मत के लिए लोगों को दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता था। केंद्र पर मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सामान्य ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, गर्दन कॉलर, कमर बेल्ट सहित विभिन्न एलिम्को उपकरणों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

जगह-जगह हुआ तूफानी सरोज का स्वागत

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केराकत विधायक तूफानी सरोज का सादात, शादियाबाद, सिखड़ी, झोटारी, अमारी, दुल्लहपुर, जफरपुर, जखनिया और मुड़ियारी सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. रामवृक्ष यादव के आवास पर भी उनका विशेष स्वागत किया गया। विधायक के क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े होने के कारण समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख गरीब राम, डॉ. रामवृक्ष यादव, विभाग पाल, विजय बहादुर सिंह यादव, जवाहर सिंह यादव, संतोष यादव, दिनेश सिंह यादव, कंचन रावत, राजनाथ यादव प्रधान, अवधेश यादव राजू, बिंदु बाला बिंद, योगेश पांडेय, मुद्रिका सिंह चौहान, मनीष गुप्ता, डॉ. जितेंद्र कुमार भारती, विमल सोनकर, पारस गुप्ता, लालजी सिंह यादव, पूजा गौतम, वीरेंद्र यादव, कमलेश राम, हृदय नारायण सिंह, रामविलास यादव, विजय लाल यादव, सत्य यादव, बाडू यादव, अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्याम नगीना ने की, जबकि संचालन आयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button