Azamgarh News:एसडीएम ने चिरकीहिट गौशाला का किया औचक निरीक्षण

एसडीएम ने चिरकीहिट गौशाला का किया औचक निरीक्षण

लालगंज, आजमगढ़ उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने विकास खंड लालगंज के ग्राम पंचायत चिरकीहिट स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गौशाला में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं, पेयजल, शेड, भूसे के स्टॉक व अप्रोच रोड की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, संबंधित सचिव, ग्राम प्रधान व गौशाला के केयरटेकर्स मौजूद रहे। एसडीएम ने गौशाला में साफ-सफाई व पशुओं के चारे-पानी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button