Azamgarh news :थाना मुबारकपुर एवं अतरौलिया पुलिस ने 03 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना मुबारकपुर एवं अतरौलिया पुलिस ने 03 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

मदरसा संचालन के नाम पर फर्जी व कूटरचित प्रपत्र तैयार कर धोखाधड़ी के 02 आरोपी गिरफ्तार

 किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना मुबारकपुर अंतर्गत नेवादा निवासी राहत हुसैन पुत्र फजलुर्रहमान द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर फर्जी एवं कूटरचित प्रपत्र तैयार कर मदरसा संचालन एवं प्रबंध समिति का पंजीकरण कराने के संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 339/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

इसी प्रकार दिनांक 03.09.2026 को *वादिनी थाना अतरौलिया द्वारा अपनी किशोरी को दिनांक 31.08.2026 को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 342/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर धारा 87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त पवन कुमार का नाम प्रकाश में आया।

थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा उ0नि0 रामचरन यादव मय हमराह उ0नि0 विवेक सिंह, हे0का0 त्रिलोकीनाथ सिंह एवं का0 सुनील कुमार गुप्ता के साथ वांछित अभियुक्त जमील अहमद नजीरी (प्रबंधक) एवं जलीस अहमद (प्रधानाचार्य) को मदरसा जामिया अरबिया ऐनुल इस्लाम, नेवादा के पास से समय 13:50 बजे गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा व0उ0नि0 पवन कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 गोविन्द कुमार मौर्या द्वारा वांछित अभियुक्त पवन कुमार पुत्र हौशिला प्रसाद, निवासी करनपुर, थाना अहरौला को गौरी पुलिया से समय 09:15 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button