Azamgarh News:ससुराल पहुंचे युवक को जहर देकर मारने का आरोप, पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने उसकी पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर गंभीरपुर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मैनपारपुर निवासी त्रियुगी नारायण यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र विजय यादव की शादी 13 मई 2025 को मोतीपुर गांव निवासी रमाशंकर यादव की पुत्री सोनम यादव से हुई थी। दोनों की सात माह की एक पुत्री भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पिछले करीब आठ माह से सोनम अपनी पुत्री के साथ मायके में रह रही थी।तहरीर के मुताबिक, विजय कई बार पत्नी और बच्ची को साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी क्रम में 16 सितंबर 2026 को वह पत्नी को लेने उसके मायके मोतीपुर पहुंचा। वहां सोनम के साथ जाने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद विजय ने ससुराल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।मृतक के पिता की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस ने सोनम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button