Azamgarh News:सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर पूरे जनपद में जला ‘आशीर्वाद का दीया’*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

15 लाख आशीर्वाद के दीए से जगमग हुआ आजमगढ़*

*प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना हेतु जनपद में 15 लाख से अधिक प्रज्वलित हुआ आशीर्वाद का दिया*

10 लाख से अधिक घरों सहित प्रमुख स्थलों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं परियोजना स्थलों पर हुआ दीप प्रज्ज्वलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प से नागरिकों को जोड़ने का संदेश

आजमगढ़, 17 सितंबर 2026।

मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद आजमगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ हुआ। अभियान के प्रथम दिवस पूरे जनपद में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।

अभियान के प्रथम दिवस का मुख्य आकर्षण ‘आशीर्वाद का दीया’ रहा। जनपद के 10 लाख से अधिक घरों सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों एवं संस्थानों में सायं 7 बजे दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जनपदवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर जनसेवा के 25 वर्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

प्रमुख स्थलों पर सामूहिक रूप से हुआ दीप प्रज्ज्वलन

जनपद के चिन्हित प्रमुख स्थलों में भंवरनाथ मंदिर, एकलव्य घाट, चंद्रमा ऋषि आश्रम, दुर्वासा ऋषि आश्रम, दत्तात्रेय ऋषि आश्रम, अग्रसेन चौराहा, नरौली तिराहा, प्रत्येक विकास खंड में निर्मित शहीद स्थल, कुंवर सिंह उद्यान, तहसील मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर सायं 7 बजे दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

इसी क्रम में सभी सरकारी कार्यालयों एवं भवनों, पंचायत सचिवालयों, अमृत सरोवरों, जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल टंकियों, बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के विद्यालयों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, नगरीय निकायों तथा विभिन्न परियोजना स्थलों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया गया।

नरौली तिराहे पर सीडीओ के नेतृत्व में हुआ दीप प्रज्ज्वलन

नरौली तिराहे पर मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर नगरवासियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया और प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

 

अमृत सरोवर पर विशेष दीपोत्सव, शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालयों में भी दिखा उत्साह

 

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत सरोवर, मुहम्मतपुर, विकास खंड सठियांव में विशेष दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपों से सुसज्जित अमृत सरोवर पर ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए।

 

इसके साथ ही महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सहित समस्त तहसील एवं विकास खंड कार्यालयों तथा नगरीय निकाय कार्यालयों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया गया।

 

सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण की यात्रा का संदेश

 

‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा से जुड़े सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रयासों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को देश की विकास यात्रा से जोड़ते हुए ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प को और व्यापक बनाना है।

 

जनपद में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं कृतज्ञता व्यक्त की। पूरे जनपद में एक साथ दीप प्रज्ज्वलन से सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा।

 

नारौली चौराहे पर डीडीओ संजय कुमार सिंह, डीआईओ डॉ पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी डॉ बृजेश कुमार व जनपदवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button