जबलपुर:सदर में तेज रफ्तार 108 एम्बुलेंस का खौफनाक एक्सीडेंट, डिवाइडर पर चढ़कर पलटी गाड़ी; गंभीर मरीज की अटकी सांसें

Jabalpur: A high-speed 108 ambulance crashed into a divider in Sadar, injuring the vehicle and causing the critically ill patient to gasp.

जबलपुर के सदर इलाके में कैंट सीईओ बंगले के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मरीज की जान बचाने दौड़ रही 108 एम्बुलेंस खुद हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित हुई, डिवाइडर पर चढ़ी और देखते ही देखते पलट गई। हादसे के वक्त एम्बुलेंस में सिर पर गंभीर चोट के साथ खून से लथपथ मरीज सवार था। एम्बुलेंस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

 

पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस में फंसे घायल मरीज को बाहर निकाला। हालात ऐसे थे कि एम्बुलेंस खुद सड़क पर पलटी पड़ी थी, लिहाजा मरीज को स्ट्रेचर की मदद से बाहर निकालकर निजी कार से अस्पताल भेजा गया। वहीं हादसे के बाद एम्बुलेंस चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। अब पुलिस चालक की तलाश के साथ हादसे की वजह और लापरवाही के पूरे मामले की जांच कर रही है।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button