आजमगढ़:नशे में कार चलाने का आरोप, साइकिल सवार को मारी टक्कर; दो घायल

आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर में आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर रँग साइट से तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार मुजफ्फरपुर से बिंद्रा बाजार जा रहे हैं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कर पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, बिंद्रा बाजार स्थित वर्मा ढाबे के पास तेज रफ्तार कार ने मुजफ्फरपुर निवासी जीशान पुत्र सुहेल को टक्कर मार दी। हादसे में जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कार चालक भी दुर्घटना में घायल बताया जा रहा है। उसे भी सीएचसी मोहम्मदपुर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी है।स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार में शराब और गांजे की चिलम दिखाई दी। लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई है। इस घटना से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि पुलिस या संबंधित जांच एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगी।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन चालक की स्थिति को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button