Mau news:लाडपुर गांव पहुंच कर एसडीएम ने भूमि के घोषणात्मक वाद को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण
Mau News: SDM reached Ladpur village and conducted a site inspection regarding the declaratory suit of the land.
ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव।
MauNews:घोसी।मऊ। घोसी तहसील क्षेत्र के लाडपुर गांव में खेत के घोषणात्मक वाद में नाम जोड़ने के विवाद से जुड़े सलेहरी बनाम दयाशंकर आदि प्रकरण में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने लाडपुर गांव पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण करने के साथ सम्बन्धित लोगों से जानकारी प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 144 के तहत चल रहे मामले में एसडीएम घोसी अशोककुमारसिंह क्षेत्रीय लेखपाल सपना प्रभाकर के साथ मौके पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोककुमारसिंह ने संबंधित घोषणात्मक वाद का मौके पर जायजा लिया और वाद की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। राजस्व टीम ने मौके से जुड़े तथ्यों के साथ अभिलेखों के साथ दोनों पक्षों के साथ अन्य से आवश्यक जानकारी जुटाई।
राजस्व संहिता की धारा 144 के वाद में मौके पर निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों की उपस्थिति में संबंधित भूमि की स्थिति को देखा गया तथा राजस्व संबंधी बिंदुओं की जानकारी ली गई। मामले में स्थलीय निरीक्षण के बाद अब आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रकरण से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने में मदद मिलने की उम्मीद है।


