Azamgarh news :थाना तहबरपुर पुलिस की 03 टीमों ने 11 वारंटियों को किया गिरफ्तार
थाना तहबरपुर पुलिस की 03 टीमों ने 11 वारंटियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 527/11, धारा 147, 148, 323, 332, 353, 336, 427, 307, 341, 188 भादवि, थाना तहबरपुर से संबंधित एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था।
गिरफ्तार वारंटी: शत्रुधन उर्फ बल्लू, हिमांशु राय, संदीप चौहान, अंकित, पिन्टू उर्फ सर्वेश, अंगद विश्वकर्मा, दीनू गिरी, शुखियाल, सुटेली, भुटेली उर्फ राजकुमार एवं सुरेश राय।



