Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को मुबारकपुर पुलिस ने दरियाबाद पुल से किया गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को मुबारकपुर पुलिस ने दरियाबाद पुल से किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुबारकपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी कमल दीप पुत्र दीपचन्द द्वारा थाना मुबारकपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी भान्जी दिनांक 28.08.2026 को राखी बांधने के लिए उनके घर आयी थी। दिनांक 31.08.2026 को वह स्कूल जाने की जिद करते हुए घर से निकल गयी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जानकारी करने पर पता चला कि ग्राम इब्राहिमपुर (भलवरिया), थाना मुबारकपुर निवासी बृजेश कुमार पुत्र दुर्गविजय उसे रास्ते से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 0322/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
दौरान विवेचना अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।
आज दिनांक 24.09.2026 को उ0नि0 रूपम वर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र दुर्गविजय, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष को दरियाबाद पुल के पास से समय करीब 11:05 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।



