Azamgarh news :साइबर फ्रॉड के मामलों में पीड़ितों को कुल ₹54,407/- की धनराशि देवगांव व कोतवाली पुलिस करायी वापस
साइबर फ्रॉड के मामलों में पीड़ितों को कुल ₹54,407/- की धनराशि देवगांव व कोतवाली पुलिस करायी वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
साइबर अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना देवगांव एवं थाना कोतवाली की साइबर टीम द्वारा 9पीड़ितों की कुल ₹54,407/- (चौवन हजार चार सौ सात रुपये) की धनराशि वापस करायी गयी।
थाना देवगांव क्षेत्रान्तर्गत आवेदक रामनरायन यादव निवासी रणमो के यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के खाते से फोन-पे के माध्यम से ₹65,300/- का साइबर फ्रॉड हुआ था। आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 पर शिकायत पंजीकृत करायी गयी। साइबर टीम थाना देवगांव द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा न्यायालय के आदेश के माध्यम से ₹49,907/- आवेदक के खाते में वापस कराये गये। शेष धनराशि को वापस कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आवेदक अमन गुप्ता निवासी खत्रीटोला के खाते से बिना उनकी जानकारी के ₹48,500/- की धनराशि कट गयी थी। आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 पर शिकायत दर्ज करायी गयी। थाना कोतवाली की साइबर टीम द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹4,500/- की धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।
इस प्रकार दोनों प्रकरणों में कुल ₹54,407/- की धनराशि पीड़ितों को वापस करायी गयी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों द्वारा आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम—
थाना देवगांव: थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उ0नि0 पंकज कुमार सिंह, का0 विपिन यादव, रि0का0 प्रवीण कुशवाहा एवं रि0म0का0 नन्दिनी तिवारी।
थाना कोतवाली: उ0नि0 सागर कुमार रंगू, का0 नीरज पटेल एवं का0 राजन कुमार गौड़।
आमजन से अपील: साइबर फ्रॉड होने पर बिना देरी किये तत्काल साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 पर शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायें तथा अपने संबंधित बैंक को भी सूचित करें।



