Azamgarh News:छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना पुलिस ने सात वर्षीय बालिका से अशोभनीय कृत्य के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर गांव के दिनेश उर्फ भूलन पुत्र मान पर अपनी सात वर्षीय पुत्री के साथ बुरी नीयत से अशोभनीय कृत्य करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर थाना कंधरापुर में मुकदमा अपराध संख्या 232/2026 के तहत धारा 75(1)(i) बीएनएस तथा 9m/10 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को उपनिरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया ने हमराही हेड कांस्टेबल अजय कन्नौजिया एवं कांस्टेबल ऋषि कुमार के साथ कार्रवाई करते हुए दिनेश उर्फ भूलन पुत्र मान, निवासी हरखुपूर, थाना कंधरापुर, आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष को आजमपुर बाजार से सियरहा की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे से सुबह करीब 11:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया, हेड कांस्टेबल अजय कन्नौजिया एवं कांस्टेबल ऋषि कुमार, थाना कंधरापुर, आजमगढ़।



