आजमगढ़:मन की बात’ सुनकर कार्यकर्ताओं ने लिया बूथ मजबूत करने का संकल्प

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दिया जोर, पात्रों के नाम जुड़वाने और मृतकों के नाम हटवाने की अपील

ठेकमा/आजमगढ़। ग्राम पंचायत सरायमोहन क्षेत्र में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरायमोहन निवासी प्रशांत राय उर्फ रवि बरदह मंडल उपाध्यक्ष के आवास पर के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों को पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। कहा कि बूथ स्तर पर मतदाता सूची का सत्यापन कर पात्र लोगों के नाम जुड़वाए जाएं। मृत व्यक्तियों के नाम हटवाने के साथ ही गलत दर्ज नामों को दुरुस्त कराया जाए, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर पन्ना प्रमुख नहीं हैं, वहां जल्द नए पन्ना प्रमुख बनाए जाएं। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर संगठन को मजबूत करने में जुटें। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में बूथ संख्या 122 के अधिवक्ता विजय उपाध्याय को सम्मानित किया गया। सरायमोहन निवासी तीन वर्षीय ज्ञान राय ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शरद राय, प्रशांत राय उर्फ रवि मंडल उपाध्यक्ष, नवीन राय, मंडल महामंत्री सुनील सिंह, पूर्व डीसीएफ अध्यक्ष चंद्रेश्वर राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेश राय, राहुल राय, दिवाकर, सोनू राय, अरुण उपाध्याय, विजय उपाध्याय एडवोकेट, सुनील तिवारी, घनश्याम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button