छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को कन्धरापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को कन्धरापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना कन्धरापुर पर पीड़िता ने तहरीर दी कि उनकी 07 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के दिनेश उर्फ भूलन पुत्र मान द्वारा बुरी नीयत से अशोभनीय कृत्य किया गया। तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 75(1)(i) बीएनएस व 9m/10 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीड़िता के बयान अंकित किये गये।

दिनांक 27.09.2026 को उ0नि0 प्रमोद मद्धेशिया मय हमराह हे0का0 अजय कन्नौजिया व का0 ऋषि कुमार द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त दिनेश उर्फ भूलन पुत्र मान, निवासी ग्राम हरखुपूर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष को आजमपुर बाजार से सियरहा की तरफ जाने वाले मार्ग के किनारे से समय करीब 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button