Azamgarh news :नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की बैठक में 02 पारिवारिक विवादों का कराया गया सफल समझौता

नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की बैठक में 02 पारिवारिक विवादों का कराया गया सफल समझौता

थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा बहू से छेड़खानी एवं मारपीट के मामले में वांछित 65 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 28.09.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कुल 06 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें 04 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।

परामर्श एवं काउन्सलिंग के माध्यम से अथक प्रयास कर 02 पारिवारिक प्रकरणों में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। एक प्रकरण में पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा ससुराल में न रहने देने, मारपीट एवं गाली-गलौज का विवाद था, जबकि दूसरे प्रकरण में बहू के बार-बार मायके चले जाने एवं वापस न आने संबंधी विवाद था। इसके अतिरिक्त 01 पत्रावली अन्य कारण से बंद की गयी।

समझौता किये गये प्रकरणों में:

1. निर्मला यादव पुत्री स्व0 दयाराम यादव, ग्राम मुर्चा मजफ्फरपुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।

2. राममूरत पुत्र लालचन्द, ग्राम कसड़े श्रीकान्तपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

3.

थाना तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई-

दिनांक 02.09.2026 को आवेदिका द्वारा अपने ससुर जित्तू चौहान के विरुद्ध बाल पकड़कर जमीन पर पटकने, मारपीट, छेड़खानी करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 139/2026 धारा 64, 74, 115(2), 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 लाल बहादुर प्रसाद को सुपुर्द की गयी। विवेचना के दौरान वादिनी के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 28.09.2026 को सरदहा अण्डरपास के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त जित्तू चौहान पुत्र स्व0 अयोध्या चौहान, निवासी ग्राम खरचलपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 65 वर्ष को समय 08:35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button