Jabalpur crime news:दो साल से नाबलिग का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
Jabalpur crime news: Accused of physically abusing a minor for two years arrested, case registered under various sections

Jabalpur news:
कल थाना ओमती में एक नाबलिग पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें आरोपी पवन कोरी (निवासी सिंधी कैंप, हनुमानताल) पर पिछले दो वर्षों से लगातार नाबलिग बालिका का विभिन्न कैफे और रिसॉर्ट्स में शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया गया है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है. सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया
इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं (अपराध क्रमांक 526/2026, धारा 64(2), 49 बीएनएस) एवं 17 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है. पूछताछ में सामने आया है कि यह कृत्य घंटाघर के पास स्थित ‘चिल एंड थ्रिल कैफे’ के अलावा ‘एमएन पैलेस’ और ‘आयस लॉज’ जैसे स्थानों पर किया गया था, तथा अन्य संलिप्त स्थानों व लोगों की भी बारीकी से जांच की जा रही है.
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



