Jabalpur news:इंदिरा मार्केट में शराब दुकान के सामने युवक से मारपीट, अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज
Jabalpur News: Youth assaulted in front of liquor shop in Indira Market, case registered against unknown accused
जबलपुर:सिविल लाइन थाना इंदिरा मार्केट में शराब दुकान के सामने एक युवक से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। जिसके सीसीटीवी फुटेज अभी सामने आए हैं घटना 26 सितंबर की शाम की बताई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
सीएसपी ओमती सोनू कुर्मी ने बताया कि राहुल ठाकुर के साथ कुछ व्यक्तियों ने कथित रूप से मारपीट और गाली-गलौज की थी। शिकायतकर्ता आरोपियों को पहचान नहीं पाए, इसलिए मामला अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज किया गया है।
सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया
पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



